उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

गौरीकुंड छोटी पार्किंग के समीप वाहन पर गिरा पहाड़ी से बोल्डर ,

गौरीकुंड छोटी पार्किंग के समीप वाहन पर गिरा पहाड़ी से बोल्डर,

रूद्रप्रयाग/ फाटा। सोनप्रयाग – गौरीकुंड के बीच संचालित सटल सेवा के वाहनों पर पहाड़ी से बोल्डर गिर जाने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि वाहनों में कोई भी मौजूद नहीं था। हादसा होने बाल बाल बचा।

रविवार को प्रात: 8 :45 बजे सोनप्रयाग की ओर से आ रहे मैक्स वाहनों पर गौरीकुंड छोटी पार्किंग से पहले पहाड़ी से बोल्डर गिर जाने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि वाहन में से सवारियां पहले ही उतर चुकी थी, जिस से कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।
सूचना मिलते ही राजमार्ग विभाग की मशीन ने मौके पर पहुंचकर सड़क से पत्थरों को हटाकर आवाजाही को सुचारू किया।
शहीद गोविंद सिंह टैक्सी यूनियन गुप्तकाशी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि रविवार सुबह सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रहे मैक्स वाहन पर गौरीकुंड छोटी पार्किंग से पहले पहाड़ी से पत्थर गिर गए जिसमें वाहन संख्या Uk 07TA2524 के बोनट पर अचानक से पत्थर गिरा और UK07TA5693 पर पीछे की ओर पत्थर गिरने से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
गनीमत रही कि घटना के दौरान वाहन में कोई मौजूद नही था।
सूचना मिलते ही राजमार्ग विभाग की मशीन ने सड़क से पत्थर को हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!