उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरेंफॉरेस्टसुरक्षा

सोनप्रयाग त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग पर डंपर खाई में गिरा, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

सोनप्रयाग त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग पर डंपर खाई में गिरा, एसडीआरएफ ने किया घायलों का रेस्क्यू

रूद्रप्रयाग/फाटा। सोनप्रयाग त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग पर विगत रात्रि करीब  आठ – साढ़े आठ बजे के करीब त्रियुगीनारायण की ओर से सोनप्रयाग आ रहा डंपर (ट्रक) वाहन हेली पैड से पहले खाई में गिर गया। सवार चालक एवं मजदूरों का पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया गया।

प्राप्त सूचना के अनुसार  गुरुवार 16 जनवरी को स्थानीय लोगो द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि त्रिजुगीनारायण मोटर मार्ग पर पास एक ट्रक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है।

उक्त घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और  एसडीआरएफ टीम एडिशनल उपनिरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त ट्रक वाहन तक पहुंच बनाकर वाहन में 04 व्यक्ति सवार थे जो कि घायल अवस्था में पाए गए। एसडीआरएफ टीम व स्थानीय लोगों की सहायता से स्ट्रेचर द्वारा खाई से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। जिसमें एक घायल की हालात  गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!