उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीयरुद्रप्रयागलाइफस्टाइलशिक्षा

16 वर्षीय नाबालिक बालिका के विवाह की सूचना पर प्रशासन की कार्यवाही

16 वर्षीय नाबालिक बालिका के विवाह की सूचना पर प्रशासन की कार्यवाही

रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लॉक के एक दूरस्थ गांव में 16 वर्षीय नाबालिक बालिका के विवाह की सूचना मिलने पर प्रशासन सक्रिय हुआ। वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रंजना गैरोला भट्ट, मिशन शक्ति की जिला समन्वयक दीपिका कांडपाल, चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर सुरेंद्र सिंह और केस वर्कर अखिलेश सिंह ने बालिका के घर पहुंचकर मामले की जांच की।

परिजनों ने बताया कि बालिका का आधार कार्ड में उम्र 18 वर्ष दर्ज है, जबकि शिकायतकर्ता ने हाइस्कूल के प्रमाण पत्र में उसकी उम्र 16 वर्ष बताई थी। चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क करने पर यह खुलासा हुआ कि प्रमाण पत्र में बालिका की वास्तविक उम्र 16 वर्ष 4 महीने है।

जांच टीम ने बालिका के परिजनों को सख्त चेतावनी दी कि यदि 18 वर्ष से पहले उसका विवाह कराया गया तो उन्हें दो साल की कड़ी सजा और जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही, मौके पर मौजूद पटवारी और ग्राम प्रधान को भी निर्देश दिए गए कि यदि भविष्य में ऐसे मामले सामने आएं तो चाइल्ड हेल्पलाइन के नंबर 1098 पर सूचना दें, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!