उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

अफवाहों पर न दें ध्यान, जनपद में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित : जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग 

जिलाधिकारी ने गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

रूद्रप्रयाग। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजरायल सहित विभिन्न खाड़ी देशों में उत्पन्न वैश्विक तनाव के बीच सोशल मीडिया पर पेट्रोलियम एवं एलपीजी गैस की आपूर्ति बाधित होने संबंधी भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं। जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग ने इन सूचनाओं को निराधार बताते हुए नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

इस संबंध में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर की संयुक्त अध्यक्षता में जिला पूर्ति विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अवगत कराया कि जनपद में घरेलू गैस (LPG) की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रूप से जारी है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गैस आपूर्ति व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जाए तथा कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी या कालाबाजारी न होने दी जाए। यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराहट में आकर अनावश्यक गैस बुकिंग न करें तथा केवल आवश्यकता अनुसार ही रिफिल बुक करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!