उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

केदारघाटी में अवैध शराब की बिक्री को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, पंद्रह दिन के भीतर बिक्री करने वालों पर करें कार्यवाही

केदारघाटी में अवैध शराब की बिक्री को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, पंद्रह दिन के भीतर बिक्री करने वालों पर करें कार्यवाही

फाटा। केदारघाटी के गांवों में बढ़ते शराब के प्रचलन को लेकर महिलाओं ने आज बड़ासू से सीतापुर तक नशामुक्त केदारघाटी बनाने को लेकर जागरूकता रैली निकाली। रैली के बाद सोनप्रयाग कोतवाली के माध्यम से जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग के लिए ज्ञापन दिया। गुरुवार को शेरसी बड़ासू एवं न्यालसू रामपुर तथा सीतापुर की महिलाओं द्वारा अवैध शराब की बिक्री तथा नशामुक्त अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली।
बड़ासू तथा शेरसी गांव की महिलाएं गुरुवार को प्रात साढ़े दस बजे करीब महिला मंगल दल के नेतृत्व में शेरसी बाजार के प्रारंभ में एकत्र हुए जहां से जागरूकता रैली प्रारंभ की गई ,रैली में बड़ी तादात में महिलाएं उपस्थित रही रैली न्यालसू रामपुर पहुंची जहां पर न्यालसू की महिलाओं द्वारा भी अपना समर्थन दिया गया रैली को आगे बढ़ी तो सीतापुर की महिलाएं भी अपना समर्थन देने पहुंची वहीं जागरूकता रैली कोतवाली सोनप्रयाग पहुंची जहां कोतवाली के माध्यम से जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग को ज्ञापन दिया गया। जिसमें पंद्रह दिनों के भीतर अवैध शराब की तस्करी पर प्रतिबंध लगाना सुनिश्चित करें। महिलाओं ने कहा कि बड़ासू से सोनप्रयाग तक जिस दुकान में अवैध शराब बिक्री की जा रही है उसको चिन्हित कर कार्यवाही करें, जिस से क्षेत्र का माहौल दूषित होने से बचाया जाए। महिला मंगल दल अध्यक्ष शेरसी रजनी देवी ने बताया कि आज गांव में शादी विवाह से लेकर अन्य सभी कार्यों में बढ़ते शराब के प्रचलन को बंद करने को लेकर महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाली। अध्यक्ष न्यालसू रामपुर संध्या देवी ने कहा कि आज युवा पीढ़ी नशे की ओर बढ़ रही है,जिस से भविष्य के साथ ही उनका घर भी बर्बाद हो रहा है। उन्होंने शासन प्रशासन से इस पर तत्काल कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अशोक सेमवाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष बड़ासू नीलम देवी, ग्राम प्रधान न्यालसू बबीता देवी, प्रधान बड़ासू विमला देवी, प्रधान शेरसी वीरेंद्र नौटियाल, त्रिभुवन चौहान, प्रमोद नौटियाल सहित बड़ी तादात में महिलाएं मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!