उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

डीएम व एसपी ने किए मुनि महाराज जी के दर्शन, जनपद वासियों की सुख-समृद्धि की कामना

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अगस्त्यमुनि मंदिर में किए मुनि महाराज जी के दर्शन

आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा के सफल संचालन हेतु भी मांगा आशीर्वाद

रूद्रप्रयाग। चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर  जिलाधिकारी विशाल मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक नीहारिक तोमर ने अगस्त्यमुनि स्थित प्रसिद्ध मुनि जी महाराज मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की।

दोनों अधिकारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए मुनि महाराज जी से जनपदवासियों के सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की। उन्होंने प्रदेश एवं जनपद की खुशहाली, उन्नति एवं समृद्ध भविष्य के लिए प्रार्थना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चैत्र नवरात्रि का पर्व शक्ति, आस्था एवं सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर ईश्वर से जनकल्याण की कामना करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।

इसके साथ ही दोनों अधिकारियों ने आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु भी विशेष प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यात्रा सकुशल एवं सुचारू रूप से सम्पन्न हो।

मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने भी अधिकारियों के साथ पूजा-अर्चना में सहभागिता करते हुए जनपद की खुशहाली की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!