फाटा। पहाड़ों में मौसम के करवट लेते ही बारिश ओर ऊपरी हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी बीते दो दिनों से रुक रुक कर हो रही। लगातार जारी बारिश से विद्युत की आंखमिचौली से आमजन परेशान बने हुए हैं। विद्युत गुल होते ही फाटा क्षेत्र में एयरटेल कंपनी के नेटवर्क भी गायब हो जाते हैं।
केदारघाटी में बारिश ओर बर्फबारी से तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ने लगी है। शीत लहर चलने से आमजन घरों में कैद होने लगे हैं। वहीं बारिश ओर ठंड के बढ़ते ही विद्युत की आंख मिचौली शुरू हो गई है। फाटा क्षेत्र में विद्युत गुल होते ही एयरटेल कंपनी के नेटवर्क भी गायब हो जाते हैं। जिस से आमजनों को समस्याओं से जूझना पड़ता है। बीते कई वर्षों से ये समस्या क्षेत्र में बनी हुई है स्थानीय व्यापारियों ने बताया कई बार उच्च अधिकारियों के सम्मुख ये समस्या बताने के बावजूद भी इसका कोई निवारण नहीं हो पाया है।
केदारनाथ यात्रा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, यात्रा शुरू होने से पूर्व ही विद्युत गुल होने लगी है। जबकि यात्रा के दौरान बरसात बनी रहती है, जिसे लेकर विभाग को समय से तैयारियां पूर्ण करनी चाहिए। केदारघाटी होटल एसोसिएशन के संरक्षक प्रेम गोस्वामी ने बताया कि बरसात शुरू होते ही बिजली गुल हो जाती है जबकि इन दिनों यात्रा कारोबारी भी अपनी तैयारियों में जुट हुए हैं। जिला प्रशासन के साथ प्रत्येक बैठक में विद्युत व्यवस्था में सुधार को लेकर पत्र दिया जाता है। परन्तु बरसात शुरू होते ही विद्युत की आंखमिचौली शुरू हो जाती है।
व्यापार संघ महामंत्री जसपाल राणा ने बताया कि फाटा क्षेत्र में विद्युत गुल होते ही एयरटेल कंपनी के नेटवर्क भी गायब हो जाते हैं, इस समस्या को लेकर कई अवगत किया गया है परन्तु आज तक सुधार नहीं हो पाया है।