सरकार जनता के द्वार की जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

जिला स्तरीय अधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम सरकार जनता के द्वार की जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए शिकायतों का त्वरित निस्तारण हेतु समन्वय स्थापित करें*
जिलाधिकारी द्वारा जिला योजना की भी समीक्षा करते हुए अवशेष धनराशि को शीघ्रता से शीघ्र व्यय करने के दिए निर्देश
रूद्रप्रयाग। आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण करने एवं सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उन्हें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देशन में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें माह में रोस्टरवार अधिकारियों को ग्राम पंचायतें आवंटित कर उन ग्राम पंचायतों में उनके द्वारा बैठकें आयोजित कर ग्रामीणों द्वारा दर्ज समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा विगत माहों में ग्राम पंचायतों में किए गए भ्रमण कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों द्वारा दर्ज की गई समस्याओं एवं शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सरकार की मंशा है कि अंतिम छोर में निवासरत व्यक्तियों को सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध हो तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से सभी अधिकारियों को रोस्टर/माहवार ग्राम पंचायतें आवंटित की जा रही हैं तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा जो भी बैठकें/जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं उन कार्यक्रमों में ग्रामीणों द्वारा जो भी शिकायतें/समस्याएं दर्ज की जा रही हैं उनको गंभीरता से लेते हुए तत्परता से निराकरण करना सुनिश्चित करें तथा दर्ज शिकायतों एवं समस्याओं का भली-भांति डाटा तैयार किया जाए ताकि संबंधित शिकायत पर उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि ग्राम पंचायत कोटी में आयुष्मान कार्ड न बनने की बात सामने आई है जिसके लिए उन्होंने मंगलवार को गांव में कैंप लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए तथा कोटी में ग्रामीणों को मुआवजा नहीं मिला है इसके लिए भी कैंप के माध्यम से छूटे परिवारों को मुआवजा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान यह भी प्रकाश में आया है कि कई स्कूलों में गैस कनेक्शन उपलब्ध नहीं है इसके लिए जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी/जिला शिक्षा अधिकारी को ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार करते हुए उसके लिए बजट की मांग करते हुए प्रस्ताव उपलब्ध करने के निर्देश दिए।
जिला योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिला योजना के अंतर्गत जिन विभागों द्वारा अभी तक धनराशि व्यय नहीं की गई है, संबंधित विभाग अवशेष धनराशि को प्राथमिकता से व्यय करना सुनिश्चित करें। इसके लिए जो भी कार्य किए जाने हैं उन कार्यों को गुणवत्ता के साथ करते हुए तथा उन पर व्यय की गई धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी कल्याणी, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, जखोली भगत सिंह फोनिया, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रामप्रकाश, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संदीप भट्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, अधिशासी अभियंता लोनिवि रुद्रप्रयाग इंद्रजीत बोस, ऊखीमठ मनोज भट्ट, जल निगम नवल कुमार, जल संस्थान अनीश पिल्लई, जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



