उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

छात्रावास को कब्जामुक्त करने को लेकर क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी, देर सांय अनशनकारियों से वार्ता करने पहुंचे एडीएम रूद्रप्रयाग

अनशनकारियों ने रखी छात्रवास को खाली करवाने की मांग

फाटा। राजकीय इंटर कालेज फाटा के छात्रावास में गत दो सालों से निजी संस्था द्वारा संचालित अस्थाई पशु उपचार केंद्र को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा 10 मार्च मंगलवार से शुरू किए अनिश्चितकालीन कालीन क्रमिक अनशन तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा।

फाटा क्षेत्र के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा शुरू किया गया अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन गुरुवार को भी जारी रहा। क्रमिक अनशन के तीसरे दिन भी बड़ी तादात में ग्रामीण पहुंचने लगे। क्रमिक अनशन में धीरे धीरे मातृ शक्ति के पहुंचने से आंदोलन को और बल मिलने लगा है। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी सिर्फ एक ही मांग है राईका फाटा के छात्रावास भवन को जल्द खाली किया जाय।

पूर्व प्रधान खड़िया त्रिलोक सिंह खोयाल ने बताया कि 10 मार्च से शुरू किया गया क्रमिक अनशन गुरुवार को भी जारी रहा। उन्होंने बताया कि धीरे धीरे अनशन स्थल पर मातृ शक्ति के साथ युवा भी समर्थन देने पहुंचने लगे हैं। उन्होंने सभी से छात्रावास से पशु उपचार केंद्र को स्थानांतरित करवाने की मुहिम में सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने कहा जब तक भवन को खाली नहीं किया गया। हम क्रमिक अनशन जारी रखेंगे।

Oplus_131072

क्रमिक अनशन स्थल पर तीसरे दिन सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन चौहान भी अपना समर्थन देने पहुंचे, उन्होंने जिला प्रशासन पर स्थानीय ग्रामीणों के हकों को दबाने का आरोप लगाया ,उन्होंने कहा आज वो नीति नियंता क्यों मौन हैं जो शिक्षा को लेकर लाख दावे करते हैं, आज विद्यालय के छात्रवास पर पशु उपचार केंद्र चलाया जा रहा है। जो कि सरासर गलत है, उन्होंने ग्रामीणों की इसे अन्यत्र स्थानांतरित करने मांग का समर्थन किया।

वहीं देर सांय क्रमिक अनशन के तीसरे दिन वार्ता हेतु  अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आशीष रावत एवं तसीलदार ऊखीमठ रमेश चंद्र पहुंचे। एडीएम रूद्रप्रयाग ने अनशनकारियों से तीन से छः माह का समय मांगा लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा इसे अतिशीघ्र स्थानांतरित करने की मांग रखी। स्थानीय लोगों ने कहा कि दो माह के लिए लिया गया छात्रावास भवन आज दो साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी खाली नहीं किया गया है। स्थानीय लोग अब भवन को खाली करने की मांग पर अड़े रहे। स्थानीय ग्रामीणों के साथ वार्ता बेनतीजा रही।

क्रमिक अनशन के तीसरे दिन ग्राम प्रधान रविग्राम रामेश्वर प्रसाद जमलोकी, प्रधान खड़िया दीपा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य खड़िया योगिता देवी, पूर्व ग्राम प्रधान जामू उमेंद्र रमोला, पूर्व ग्राम प्रधान श्याम लाल, विजया देवी, माहेश्वरी देवी, ललिता देवी, उषा देवी, जगदम्बा प्रसाद जमलोकी,अशोक सेमवाल, राजेंद्र ममगाई, ज्ञान सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!