तल्लानागपुर में तीर्थाटन, पर्यटन को बढ़ावा देने की होगी सामूहिक पहल : कुलदीप रावत, महोत्सव के चौथे दिन रोहित चौहान व अंजलि खरे के गीतों पर थिरके लोग

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। पांच दिवसीय तल्ला नागपुर औद्योगिक विकास कृषि एंव पर्यटन महोत्सव के चौथे दिन उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक रोहित चौहान व अंजलि खरे के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जिसका दर्शकों ने देर सांय तक भरपूर लुफ्त उठाया। पांच दिवसीय तल्ला नागपुर महोत्सव धीरे – धीरे परवान चढ़ने लगा है तथा बुधवार खट्टी , मीठी यादो व पुरूस्कार वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा।
पांच दिवसीय तल्ला नागपुर औद्योगिक विकास कृषि एंव पर्यटन महोत्सव के चौथे दिन बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए दीक्षा प्रॉपर्टी चैयरमैन कुलदीप सिंह रावत ने कहा कि तल्लानागपुर के पग – पग पर तीर्थाटन, पर्यटन की अपार सम्भावनाये है इसलिए भविष्य मे कार्तिक स्वामी पर्यटन सर्किट से अन्य तीर्थ स्थलो को भी जोडने की सामूहिक पहल की जायेगी। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार स्वरोजगार के क्षेत्र मे अनेक योजनाये संचालित कर रही है इसलिए युवाओ को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओ का भरपूर लाभ उठाया चाहिए।
विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य कण्डारा अजयवीर भण्डारी ने कहा कि मेलो के आयोजन से ग्रामीणो मे सौहार्द बना रहता है। कार्यक्रम मे स्वाभिमान मोर्चा के त्रिभुवन चौहान, जिला पंचायत सदस्य चोपता सम्पन्न नेगी, शिला बमण गांव विमला देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा, चोपता सुनीता बर्त्वाल ने भी अपने विचार रखे। महोत्सव कार्यकारी अध्यक्ष योगम्बर कुनियाल ने सभी आगन्तुको का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य मे तल्लानागपुर महोत्सव को और भव्य बनाने की सामूहिक पहल की जायेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जाखणी सरोजनी देवी ने की तथा संचालन महोत्सव मीडिया प्रभारी लक्ष्मण बर्त्वाल व जयवीर नेगी ने सयुंक्त रूप से किया। कार्यक्रम मे सास्कृतिक कार्यक्रमो का शुभारंभ गणेश वन्दना से किया गया तथा रोहित चौहान व अंजलि खरे के सांस्कृतिक कार्यक्रमो की शानदार प्रस्तुतियो ने देर सांय तक समा बाधे रखा। इस मौके पर जीत सिंह मेवाल, उपाध्यक्ष गोकुल लाल टमटा, सचिव महेन्द्र नेगी, कोषाध्यक्ष दीप राणा, पंचम सिंह नेगी, , भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष अर्जुन नेगी, महामंत्री दीपक नेगी , प्रधान आजाद खत्री, अखिलेश नेगी , साधना देवी , अंजना सजवाण, दुर्गा करासी, रणवीर फर्स्वाण, यशपाल सिंह नेगी , शंकर सिंह नेगी , चन्दन सिंह नेगी , विराट भट्ट, लवीश राणा , अरविन्द राणा , बृजमोहन नेगी , योगम्बर रावत, यशवन्त बुटोला , हरेन्द्र राणा सहित महोत्सव समिति पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, स्थानीय व्यापारी व ग्रामीण मौजूद रहे।



