उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

राज्य स्थापना की रजत जयंती पर दुग्ध समितियों में  गोष्ठी एवं पशु चिकित्सा शिविर आयोजित

राज्य स्थापना की रजत जयंती पर दुग्ध समितियों में स्वच्छ दुग्ध उत्पादन गोष्ठी एवं पशु चिकित्सा शिविर आयोजित

रूद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर दुग्ध विकास विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा जिले की विभिन्न दुग्ध समितियों में स्वच्छ दुग्ध उत्पादन गोष्ठी एवं पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों का उद्देश्य दुग्ध उत्पादकों को स्वच्छता, पशु स्वास्थ्य तथा गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादन के प्रति जागरूक करना रहा।

दुग्ध समिति पिंगड़ी में आयोजित गोष्ठी में 37 दुग्ध उत्पादक उपस्थित रहे। विशेषज्ञों द्वारा स्वच्छ दुग्ध उत्पादन की तकनीकें और गुणवत्ता सुधार पर जानकारी दी गई। इसी क्रम में जैली दुग्ध समिति में पशु चिकित्सा शिविर एवं पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें 35 पशुपालकों ने भाग लिया। यहां पशुओं का उपचार किया गया तथा निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

उदियान गांव दुग्ध समिति में आयोजित गोष्ठी में 45 ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पशु चिकित्सा एवं दवा वितरण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसी क्रम में ज़ाखाल दुग्ध समिति में आयोजित कार्यक्रम में 35 पशुपालकों ने भाग लिया। यहां भी स्वच्छ दुग्ध उत्पादन पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया तथा दवाइयां वितरित की गईं।

वहीं, आज कुंजालपुर दुग्ध समिति में भी स्वच्छ दुग्ध उत्पादन गोष्ठी एवं पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 45 लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पशु चिकित्सा एवं दवाइयों का वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!