उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागलाइफस्टाइलशिक्षासुरक्षा

नगर पालिकाओं से लेकर ग्राम पंचायतों तक चला स्वच्छता अभियान, स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत जनपद में सफाई अभियान और रैलियों से गूंजे स्वच्छता के संदेश

नगर पालिकाओं से लेकर ग्राम पंचायतों तक चला स्वच्छता अभियान, जनता की रही सक्रिय भागीदारी

चकाचक शौचालय अभियान से लेकर जनजागरूकता रैलियों तक, स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने की पहल

रुद्रप्रयाग। जनपद में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है, इसी क्रम में आज 18 सितम्बर को विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता जागरूकता एवं सफाई अभियान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग द्वारा टैक्सी स्टैंड एवं बस अड्डा, वार्ड संख्या–2 एवं वार्ड संख्या–6 में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें नगरपालिका के कर्मचारी, स्थानीय नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

इसी क्रम में जिला पंचायत रुद्रप्रयाग द्वारा फाटा में स्वच्छता जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से आमजन को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया गया तथा लोगों को अपने घर–आँगन एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई रखने हेतु प्रेरित किया गया।

विकास खंड अगस्त्यमुनि एवं उखीमठ के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में भी पखवाड़े के अंतर्गत विविध गतिविधियाँ हुईं।

अगस्त्यमुनि ब्लॉक : ग्राम पंचायत मालखी, बैंजी कांडई तथा भीरी में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से स्वच्छता अभियान एवं रैली आयोजित की गई।

उखीमठ ब्लॉक : ग्राम पंचायत मैखंडा, सल्या, किमाणा, भटवारी सुनार, केड़ा एवं लिसवाल्टा में सफाई अभियान, जागरूकता गोष्ठियाँ एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसके अतिरिक्त नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में भी सफाई अभियान और जनजागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं, वहीं नगर पंचायत तिलवाड़ा में “चकाचक शौचालय अभियान” चलाकर सार्वजनिक शौचालयों की सफाई एवं रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया गया।

स्वच्छता पखवाड़े के इन आयोजनों में विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ, ग्रामवासी, स्वयंसेवी संस्थाएँ, महिला समूह एवं स्थानीय निकायों के कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल हुए। कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना एवं स्वच्छ भारत अभियान को जन-आंदोलन का रूप देना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!