उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

गांवों में अवैध भांग की खेती की गई नष्ट, राजस्व व पुलिस विभाग का संयुक्त अभियान

नशा मुक्त देवभूमि मिशन को सार्थक करने हेतु रुद्रप्रयाग़ पुलिस के प्रयास हैं लगातार जारी।

तहसील ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत के गांवों में अवैध भांग की खेती की गयी नष्ट।

ऊखीमठ। नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत जनपद रुद्रप्रयाग़ राजस्व व पुलिस विभाग द्वारा अवैध मादक पदार्थों की के विक्रय व तस्करी पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चला कर, नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही अवैध भांग की खेती को नष्ट करते हुए स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक किया जा रहा है।

Oplus_131072
Oplus_131072

इस सम्बन्ध में एसपी अक्षय कोंडे ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज रुद्रप्रयाग़ पुलिस व प्रशासन के स्तर से उपजिलाधिकारी ऊखीमठ व पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के नेतृत्व में रांसी और आसपास के क्षेत्र में अवैध भांग की खेती नष्ट किये जाने हेतु अभियान चलाया गया है। की गयी है। इस हेतु पुलिस व प्रशासन के स्तर से टीमें गठित कर संयुक्त कार्यवाही की गयी। करीब 7-8 गांवों में आज पुलिस के स्तर से कार्यवाही की गयी है। पुलिस के पास इस प्रकार की सूचनायें मिली हैं तथा आगे भी इसी प्रकार से कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।
जनपद रुद्रप्रयाग़ पुलिस की आम जनमानस से अपील नशे की प्रवृत्ति से दूर रहें तथा नशा मुक्ति अभियान में जिला पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!