उत्तराखंडधार्मिकपर्यावरणफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

श्रीकेदारनाथ धाम में चलाया गया स्वच्छता अभियान,  2 क्विंटल के करीब प्लास्टिक किया गया एकत्रित

श्रीकेदारनाथ धाम में चलाया गया स्वच्छता अभियान,  2 क्विंटल के करीब प्लास्टिक किया गया एकत्रित।

रुद्रप्रयाग। श्रीकेदारनाथ धाम यात्रा में स्वच्छता बनाए रखने व निरंतर साफ-सफाई व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ इंटरनेशनल के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

धाम में स्वच्छता बनी रहे इसके लिए निरंतर कार्य  हो रहा है।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के उचित निस्तारण हेतु सहायक निदेशक शहरी विकास विनोद कुमार ने अवगत कराया कि केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी होने के बावजूद आज नगर पंचायत केदारनाथ, सुलभ संस्था एवं व्यापार संंघ के सहयोग से शंकराचार्य समाधि से अलकनंदा नदी भैरवनाथ पुल तक सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग विभिन्न प्रकार के 2 क्विंटल प्लास्टिक इकठ्ठा किया गया। सफाई अभियान में 30 लोग सम्मिलित रहे।

सफाई अभियान में व्यापार संघ केदारनाथ अध्यक्ष चंडी प्रसाद तिवारी, नगर पंचायत मुकेश एवं सुलभ संस्था से आदित्य अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!