उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

केदारनाथ हेली सेवाओं से टिकट में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता न दिए जाने को लेकर तीर्थपुरोहितों ने किया धरना प्रदर्शन, 

तीर्थ पुरोहितों ने की हेली सेवाओं से टिकट में प्राथमिकता की मांग, दी आंदोलन की चेतावनी

गुप्तकाशी। श्री केदारनाथ धाम यात्रा में संचालित हेली सेवाओं में आवागमन हेतु स्थानीयों को प्राथमिकता दिए जाने को लेकर शनिवार को केदारसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में तीर्थपुरोहितों ने हेलीपैड पर धरना प्रदर्शन किया।

केदारनाथ धाम तीर्थपुरोहित एवं स्थानीय लोगों ने केदारनाथ में हेलीकॉप्टर में प्राथमिकता देने की मांग की है। जबकि उनकी मांग पूरी न होने पर तीर्थपुरोहितों ने हेली कंपनियों के खिलाफ केदारनाथ में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने आने वाले दिनों में हेली कम्पनियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी भी दी। अपनी मांगों को लेकर तीर्थपुरोहितों एवं स्थानीयों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया।

बता दें कि, हेली कंपनियों द्वारा तीर्थ पुरोहितों को लाने – ले जाने में प्राथमिकता न देने पर तीर्थ पुरोहितों ने नाराजगी जताई। उन्होंने धाम में सांकेतिक धरना देते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। तीर्थपुरोहितों ने कहा कि आगामी 7 मई तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जाती है तो भविष्य वृहद आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री ने भी तीर्थ पुरोहितों को हेली सेवाओं में प्राथमिकता देने पर मौखिक रूप से हामी भरी थी। किन्तु अब हेली सेवाएं आनाकानी कर रही हैं। केदार सभा ने यूकाडा की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। इस दौरान केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, महामंत्री राजेंद्र प्रसाद तिवारी, व्यापार संघ अध्यक्ष चंडी प्रसाद तिवारी, अंकित सेमवाल, संजय तिवारी, वेद प्रकाश, पंकज शुक्ला, आशीष, पंकज सहित कई तीर्थपुरोहित मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!