उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

शराब तस्करी कर रहे 2 नेपालियों को सोनप्रयाग पुलिस ने किया गिफ्तार

सोनप्रयाग पुलिस ने शराब तस्करी कर रहे 02 नेपाली किये गए गिरफ्तार

(सोनप्रयाग प्रहरीले मदिरा तस्करीमा संलग्न २ नेपालीलाई पक्राउ गरेको छ)

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा में पुलिस प्रशासन द्वारा शराब तस्करों को लेकर लगातार छापेमारी कर ,तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद में श्री केदारनाथ धाम यात्रा से पूर्व सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये कि इस बार के यात्राकाल से पहले ही शराब तस्करी, भण्डारण इत्यादि पर प्रभावी कार्यवाही करे। साथ ही यात्रा के दौरान भी एसओजी को अलग से टास्क दिया गया है कि यात्रा की आड़ में कोई शराब तस्करी न करने पाये। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों, तीर्थ स्थल क्षेत्र में भी नशे का सेवन कर या अन्य किसी भी प्रकार से अवांछित हरकतें करने वालों के विरुद्ध “ऑपरेशन मर्यादा” एवं कोटपा अधिनियम के तहत प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव कोतवाली सोनप्रयाग पर नियुक्त पुलिस कार्मिकों ने शराब तस्करी करते हुए 02 नेपाली व्यक्तियों क्रमशः कुल बहादुर पुत्र नर बहादुर (उम्र 51 वर्ष) पता ग्राम कोरछाबांग जिला रोलप राज्य राप्ती नेपाल हाल पता त्रियुगीनारायण रोड़ सोनप्रयाग व भक्तिराम पुत्र मणे (उम्र 49 वर्ष) पता ग्राम परिबर्तन जिला रोलपा राज्य राप्ती नेपाल हाल पता त्रियुगीनारायण रोड़ सोनप्रयाग को गिरफ्तार किया गया। इनकी अभिरक्षा से 30 बोतल व 40 पव्वे सोलमेट अंग्रेजी शराब बरामद होने पर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम का विवरण –
1- आरक्षी संदीप झिंक्वाण
2- हो0 गा0 माणिक लाल
कोतवाली सोनप्रयाग, जनपद रुद्रप्रयाग।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस लगातार इस प्रकार का कार्य करने वालों पर नजर रखे हुए है, आगे भी इसी प्रकार से पुलिस के स्तर से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!