उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागशिक्षा

राष्ट्रीय युवा दिवस पर महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में स्वच्छता जागरूकता अभियान एवं गोष्ठी 

रूद्रप्रयाग। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता जागरूकता अभियान एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष त्रिपाठी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जसोदा खत्री, जसोदा नौटियाल एवं गीता सेमवाल ने एनएसएस स्वयंसेवियों को निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की तथा युवाओं को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. विक्रम भारती एवं डॉ. विशाल दत्ता ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए युवाओं से प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। डिस्ट्रिक्ट क्लाइमेट कोऑर्डिनेटर विजय वशिष्ठ ने सभी स्वयंसेवियों से उत्तराखंड की सेवा एवं जलवायु संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने की अपील की।
एनएसएस नोडल अधिकारी श्रीकांत नौटियाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए राष्ट्रीय युवा दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला तथा युवाओं को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। सह-कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंविता सिंह ने अपने विचार रखते हुए पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली में अपनाने पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया और युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस सह-संयोजक डॉ. आशीष नौटियाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. रजनी रौथाण सहित बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवी—चंद्र प्रकाश, तुषार, शुभम, रिया आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!