उत्तराखंडखास खबरेंरुद्रप्रयागसेना

ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस के लिए लेफ्टिनेंट कर्नल मोहन सिंह सेना मेडल से सम्मानित

ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस के लिए लेफ्टिनेंट कर्नल मोहन सिंह सेना मेडल से सम्मानित

ब्यूरो। केदारघाटी के सीमांत गांव त्रियुगीनारायण निवासी राजपूत रेजिमेंट चतुर्थ बटालियन में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल मोहन सिंह बर्थवाल पुत्र सेनि कैप्टन शिव लाल बर्थवाल को ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस एवं शौर्य पराक्रम के लिए सेना मेडल से सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरी केदारघाटी सहित जनपद में हर्ष का माहौल बना हुआ है। बता दें कि वर्तमान में लेफ्टिनेंट कर्नल मोहन सिंह फतेहगढ़ उत्तर प्रदेश में तैनात हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, राज्य मंत्री ऐश्वर्या रावत, चंडी प्रसाद भट्ट, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य अमित मैंखंडी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन जमलोकी, व्यापार संघ अध्यक्ष अंकित गैरोला, प्रेम गोस्वामी, सुनील गोस्वामी, रामचंद्र गोस्वामी, राजेश भट्ट, अशोक सेमवाल, रजनीश गैरोला सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!