एलयूसीसी मामले से सम्बन्धित एक अभियुक्त को सीबीआई ने फाटा क्षेत्र से किया गिरफ्तार
एलयूसीसी मामले से सम्बन्धित एक अभियुक्त को सीबीआई की टीम ने रुद्रप्रयाग पुलिस के सहयोग से फाटा क्षेत्रान्तर्गत से किया गया गिरफ्तार।
रूद्रप्रयाग। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) देहरादून की टीम ने स्थानीय चौकी फाटा पुलिस के सहयोग से एलयूसीसी सम्बन्धी अभियोग में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
सीबीआई टीम को जानकारी मिली थी कि सम्बन्धित अभियुक्त केदारनाथ यात्रा पर आया है, जिसके बारे में तस्दीक होने पर स्थानीय चौकी फाटा पुलिस के सहयोग से अभियुक्त सुशील महावीर प्रसाद गोखरू पुत्र महावीर प्रसाद निवासी गुसाईं मथ, भोजारास, हुरदा, भटेरा,जिला भीलवाड़ा, राजस्थान को फाटा क्षेत्रान्तर्गत से गिरफ्तार किया गया है।
उक्त अभियुक्त सीबीआई देहरादून में दर्ज अभियोग मु.अ.सं. RC0072025E0007 से सम्बन्धित भारतीय दंड संहिता, भारतीय न्याय संहिता, अनियमित जमा योजना पाबंदी अधिनियम, यूपीआईडी एक्ट की सुसंगत धाराओं में वांछित अभियुक्त था।



