उत्तराखंडगांवराजनीतिरुद्रप्रयाग

राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने किया अगस्त्यमुनि क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण, सुनीं जनसमस्याएं 

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने न्याय पंचायत अगस्त्यमुनि के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उनके क्षेत्र आगमन पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, पारम्परिक वाद्ययंत्रों तथा फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना रहा। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट चमेली , रुमसी , भौसाल , डोभा , चौण्ड , भटवाड़ी , मणिगुह , मालखी , जगोठ , कमसाल सहित विभिन्न गांवों के अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर पेयजल, सड़क, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा संचार सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने दयूलाधार – मणिगुह – गणेनगर मोटर मार्गों की बदहाल स्थिति, भौसाल में पेयजल संकट तथा भटवाड़ी में भूस्खलन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इस पर राज्य मंत्री ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मणिगुह गांव के कार्तिक स्वामी मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होकर पुण्य अर्जित किया तथा विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। सरकार गांवों के समग्र विकास, सड़क संपर्क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्वतीय क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता दे रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान भी किया।

उनके क्षेत्र आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला मंगल दल, युवक मंगल दल के सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने राज्य मंत्री के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं रखीं तथा विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग की। कार्यक्रम के अंत में राज्य मंत्री ने ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान हेतु हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रधान मणिगुह माणिक लाल ने मणिगुह गांव के मध्य विराजमान कार्तिक स्वामी मंदिर में धर्मशाला निर्माण, चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर सौन्दर्यकरण की मांग की । इस मौके पर प्रधान मालखी सन्दीप नेगी, भाजपा अगस्त्यमुनि नगर मण्डल अध्यक्ष मनोज राणा, भाजपा महिला मोर्चा मण्डल महामंत्री बबीता रमोला, चन्द्र मोहन भट्ट, चन्द्रमणि भट्ट, बलराम भट्ट, देवेन्द्र भण्डारी, कुंवर सिंह नेगी, अरविंद रावत, यदुवीर राणा, आलोक भट्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सत्यपाल नेगी, ओम प्रकाश भट्ट सहित विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि , भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!