गुप्तकाशी पुलिस ने चैकिंग दौरान पकड़े 48 अद्दे अंग्रेज़ी शराब, अभियुक्त गिरफ्तार

गुप्तकाशी पुलिस ने चैकिंग दौरान पकड़े 48 अद्दे अंग्रेज़ी शराब, अभियुक्त गिरफ्तार
गुप्तकाशी। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशानुसार अवैध शराब की तस्करी, भंडारण की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत पुलिस क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी के निर्देश पर आज शनिवार को थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान कालीमठ रोड पर अभियुक्त महावीर भेतवाल पुत्र होरी भेतवाल निवासी ग्राम भेतसेम नारायणकोटी , थाना गुप्तकाशी जिला रूद्रप्रयाग उम्र 39वर्ष को 48 अद्दे मैक्डॉवेल व्हिस्की बॉटल अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। जिस सम्बन्ध में थाना गुप्तकाशी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता अभियुक्तः- महावीर भेतवाल पुत्र होरीलाल भेतवाल निवासी ग्राम भेतसेम, नारायणकोटि ,थाना गुप्तकाशी जिला रूद्रप्रयाग उम्र 39 वर्ष ।
बरामदगी का विवरणः-
48 अद्दे मैक्डॉवेल व्हिस्की ।
पुलिस team-
1-H.C.. मनोज सिंह
2. कॉ रमेश कुमार-थाना
गुप्तकाशी।
3. का0 प्रवीण,थाना गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग ।



