उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

कार के ऊपर गिरी चट्टान, वाहन में चार लोग थे मौजूद ..

कार के ऊपर गिरी चट्टान , वाहन में चार लोग थे मौजूद ,सभी सुरक्षित,
चमोली। कर्णप्रयाग- ग्वालदम हाईवे पर नारायणबगड़ नलगांव के समीप वहां से गुजर रही कार के ऊपर से अचानक चट्टान से बोल्डर छिटकर आ गए। जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में नारायणबगड़ के खंड विकास अधिकारी समेत ब्लॉक के चार अन्य कर्मचारी सवार थे। वे बाल बाल बच निकले । उन्हें मामूली चोटे आई है। कार में सवार सभी को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार है। सोमवार को सुबह नारायणबगड़ के खंड विकास अधिकारी राकेश मोहन नयाल अन्य ब्लाक कर्मचारी एबीडीओ वीरेंद्र असवाल, रमेश चंद्र अमोली, एबीडीओ सहकारिता चंद्रमणि बरमोला के साथ कर्णप्रयाग से नारायणबगड़ जा रहे थे। गांव से तकरीबन तीन किलोमीटर आगे अचानक पहाड़ी से बोल्डर वहां से गुजर रही कार के ऊपर गिर गया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही की बोल्डर कार के इधर-उधर से गिरे। जिससे ब्लॉक अधिकारी व कर्मचारियों को मामूली चोटे आई। बोल्डर गिरने से हाईवे की दोनों और वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!