उत्तराखंडधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

06 नवंबर को होंगे श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट बंद, 08 नवंबर को उत्सव डोली पहुंचेगी मक्कूमठ

 

श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल हेतु आमामी 06 नवंबर को बंद कर दिए जाएंगे। इसके पश्चात भगवान तुंगनाथ की उत्सव डोली शीतकाल हेतु मक्कूमठ के लिए प्रस्थान करेगी।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट आगामी शीतकाल हेतु 06 नवंबर को पूर्व परम्परानुसार बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि भगवान श्री तुंगनाथ की उत्सव डोली यात्रा 06 नवंबर को प्रातः प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु चोपता पहुंचेगी। इसके उपरांत 07 नवंबर को रात्रि विश्राम हेतु भनकुन (गुफा) तथा 08 नवंबर को शीतकालीन गद्दी स्थल श्री मक्कूमठ मंदिर में पहुंचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!