उत्तराखंडखास खबरेंराजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

रुद्रप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रहे भुवन चंद्र खंडूरी जी के निधन पर श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को याद किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी जी ने सैनिक जीवन में राष्ट्रसेवा का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में भी खंडूरी जी अपनी ईमानदारी, सादगी और सुशासन के लिए हमेशा पहचाने जाते रहेंगे। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन की आवाज को संसद और केंद्र सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि उनका निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि खंडूडी जी हर उत्तराखंडी और भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे।

वहीं केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने शोक संदेश में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार मैं उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और स्वर्णिम चतुर्भुज जैसी ऐतिहासिक योजनाओं के माध्यम से गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कहा स्व. खंडूड़ी को प्रदेश के विकास के लिए हमेशा याद किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठेत ने कहा पूर्व सीएम स्व. खंडूड़ी भाजपाइयों और उत्तराखंड के लोगों की स्मृति में सदैव रहेंगे।

इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, जिला महामंत्री अरुण चमोली, राय सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, सैन सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष पार्वती गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, कनिष्ठ प्रमुख सविता भंडारी, पूर्व जिला महामंत्री अजय सेमवाल, विकास डिमरी, अर्चना चमोली, रोशनी रोथान और सुरेंद्र बिष्ट सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!