रुद्रप्रयाग – श्रीनगर हाइवे पर वाहन पलटा, 8 यात्री घायल, चालक गंभीर

झिरमोली के पास बैरिकेड से टकराकर पलटा वाहन,
कर्नाटक से केदारनाथ यात्रा पर जा रहे थे श्रद्धालु, वाहन में सवार सभी 8 यात्री सुरक्षित
रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ हाईवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रूद्रप्रयाग – श्रीनगर के बीच झिरमोली के समीप एक यात्री वाहन अनियंत्रित होकर बैरिकेड से टकराने के बाद सड़क से नीचे पलट गया। वाहन में कर्नाटक से केदारनाथ यात्रा पर आए 8 श्रद्धालु तथा एक चालक सवार थे। राहत की बात यह रही कि हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जबकि स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
जानकारी के अनुसार कर्नाटक से आए श्रद्धालु केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे थे। इसी दौरान झिरमोली के पास बद्रीनाथ हाईवे पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे बैरिकेड से टकराने के बाद नीचे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्राथमिक जांच में सभी यात्रियों को सुरक्षित बताया गया है, हालांकि कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।



