उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

रतूड़ा गांव में दो गुलदारों के फंसने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने पिंजरे में किया कैद

रुद्रप्रयाग। जनपद के रतूड़ा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो गुलदार एक घर के बाथरूम में फंस गए। बाथरूम में गुलदार के बच्चे कैद होने की सूचना से पूरे गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने मोर्चा संभालते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और दोनों गुलदारों को पिंजरे में कैद कर लिया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

तस्वीरें रुद्रप्रयाग के रतूड़ा गांव की हैं, जहां एक घर का बाथरूम दो गुलदारों के लिए कैदखाना बन गया। बाथरूम में दो गुलदारों के फंसे होने की खबर से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर रेस्क्यू की तैयारी शुरू की।

वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद दोनों गुलदारों को पिंजरे में कैद कर लिया गया। इस दौरान वन विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए रही। गुलदारों के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि, गांव में वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है।

फिलहाल वन विभाग की टीम ने दोनों गुलदारों को अपने कब्जे में ले लिया है। रतूड़ा गांव में हुई इस घटना ने एक बार फिर मानव और वन्यजीव संघर्ष की चुनौती को सामने ला दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!