उत्तराखंडखास खबरें

सुहावने मौसम में बाबा केदारनाथ के दर्शन कर रहे श्रद्धालु, अब तक 18,74,100 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन।

केदारनाथ। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में मौसम सुहावना बना हुआ है। धाम पहुंच रहे श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभूति के साथ यहां के मनमोहक प्राकृतिक सौन्दर्य का आनन्द ले रहे हैं। बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां और धाम का दिव्य वातावरण श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है।

आज प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं का केदारनाथ धाम पहुंचने का सिलसिला जारी है। पैदल मार्ग, घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी और हैलीकॉप्टर के माध्यम से श्रद्धालु धाम पहुंचकर बाबा केदारनाथ के दर्शन कर रहे हैं। बढ़ती ठंड के बीच भी श्रद्धालुओं में दर्शन को लेकर उत्साह और आस्था बनी हुई है।

इस वर्ष की यात्रा के दौरान अब तक 18,74,100 श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के शेष दिनों में भी श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

जिला प्रशासन द्वारा धाम में श्रद्धालुओं के ठहरने, खान-पान, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं का समुचित प्रबन्ध किया गया है। वहीं, रुद्रप्रयाग पुलिस स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबन्धन और सुगम यात्रा के लिए निरन्तर तत्पर है।

केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 11 नवम्बर को शीतकाल के लिए बन्द किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!