उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंराजनीति

निकाय चुनाव में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बल पर परचम लहरायेगी भाजपा : निवास पोस्ती 

लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठ। बद्री केदार मन्दिर समिति निवर्तमान सदस्य श्रीनिवास पोस्ती ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्र के सबसे सशक्त दल भाजपा की माला जिसकी श्रृंखला उतर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक फैली हुई है जिसके मेरु के रूप हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है और नित्य इस माला मे नए सदस्यों के रूप मे मोती जुड़ते जा रहे है इसी क्रम मे हमारे प्रदेश उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व मे वर्तमान मे उत्तराखंड मे नगर निगम नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों मे चुनाव हो रहे है , जिसमें भाजपा को विजयश्री निश्चित प्राप्त होगी , 2024 मे केदारनाथ विधानसभा मे हुए उपचुनाव मे विपक्ष के द्वारा विजय प्राप्त करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए गए थे लेकिन जनता के द्वारा उन सभी को दरकिनार किया गया और श्रीमती आशा नौटियाल को भारी मतों से विजयी बनाया गया। उन्होने कहा कि सर्वविदित है कि देश के प्रधानमंत्री मोदी एवम प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी ने हमारे पौराणिक धार्मिक स्थलों को भव्यता देने का जो संकल्प किया है उसी क्रम मैं हमारे केदारनाथ विधान सभा मे आने वाली तीन नगर पंचायत अगस्तमुनि जहां अगस्त्य ऋषि का पौराणिक मंदिर है, उखीमठ मे ओंकारेश्वर मन्दिर जो कि भगवान श्री केदारनाथ का शीतकालीन गद्दी स्थल है और गुप्तकाशी जहां काशी विश्वनाथ का पौराणिक मन्दिर है जहां पहली बार नगर पंचायत का चुनाव होने जा रहा है, निःसन्देह तीनों नगर पंचायतों मे भाजपा को प्रचण्ड बहुमत मिलेगा तथा तीनो नगर पंचायतो मे भाजपा अधिकृत प्रत्याशियो की जीत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!