उत्तराखंडफटाफट ख़बरें
बड़ी खबर : गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक लगी आग

बड़ी खबर : गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक लगी आग
टिहरी। श्रीनगर- टिहरी सड़क मार्ग पर धौलंगी गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 7 बजे घरेलू गैस सिलेंडर को टिहरी के पौखाल की ओर ले जा रहे ट्रक में अचानक आग लगने से गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। वहीं वाहन चालक ने भाग कर अपनी जान बचाई। सिलेंडरों की फटने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही कीर्तिनगर से फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है ट्रक में आग लगने से 10 से 12 सिलेंडर फट गए कई सिलेंडर सड़क पर बिखर गए। मौके पर पुलिस टीम को तैनात किया गया है।



