केदारनाथ धाम में ओपीडी के माध्यम से तीर्थयात्रियों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधा

केदारनाथ धाम में ओपीडी के माध्यम से तीर्थयात्रियों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधा।
रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा में आ रहे तीर्थयात्रियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने हेतु केदारनाथ धाम सहित पैदल मार्ग पर चिकित्सकों की तैनाती की गई। जो कि लगातार तीर्थयात्रियों की सहायता में लगे हुए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया ने अवगत कराया कि श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं में यदि किसी का स्वास्थ्य खराब हो जाता है तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्परता से स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार किया जा रहा है , चिकित्सकों द्वारा ओपीडी के माध्यम से श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जा रहा है।
उन्होंने अवगत कराया कि आज (बुधवार को) आकस्मिक एवं ओपीडी सहित 1790 ( केवल ओपीडी 1580 ) श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कराया गया, जिसमें (ओपीडी में 1144 पुरुष तथा 436 महिलाएं ) शामिल हैं तथा अब तक ओपीडी एवं आकस्मिक सुविधाओं सहित 127804 तथा केवल ओपीडी के माध्यम 111904 से श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया है जिसमें 87920 पुरुष तथा 23984 महिलाएं शामिल हैं। आज 45 यात्रियों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 3615 यात्रियों को ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है।



