उत्तराखंडगांवधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

मक्कूमठ में विराजमान भगवती नंदा पहुंची तुंगनाथ घाटी के ग्राम पंचायत उषाडा, ग्रामीणों ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। भगवती नन्दा के आगमन पर तुंगनाथ घाटी की ग्राम पंचायत उषाडा में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा से मां भगवती का भव्य स्वागत किया। वहीं ग्रामीणों ने विभिन्न प्रकार के धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भगवती नन्दा की महिमा का गुणगान किया, जिसमें बगडवाल नृत्य मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। देर सांय भगवती नन्दा उषाडा गाँव से भावुक क्षणों के साथ विदा होकर रात्रि प्रवास के लिए दैडा़ गाँव के लिए रवाना हो गयी है तथा कल देर सांय भगवती नन्दा दैडा़ गाँव से विदा होकर दो रात्रि प्रवास के लिए पर्यटक गाँव सारी पहुंचेगी। आपको बता दे कि, विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवती नन्दा तुंगनाथ घाटी के कांडा, डूण्डू सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों को आशीर्वाद दे रही है। भगवती नन्दा के उषाडा गाँव आगमन पर ग्रामीणों द्वारा भगवती नन्दा की पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। उषाडा गाँव के ग्रामीणों द्वारा भगवती नन्दा के आगमन पर बगडवाल नृत्य, झुमैलू सहित अनेक धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर भगवती नन्दा की महिमा का गुणगान किया गया तथा महिलाओं द्वारा पौराणिक मांगल गीतों के माध्यम से भगवती नन्दा की स्तुति की जा रही है। प्रधान कुवर सिंह बजवाल ने बताया कि उषाडा गाँव को भगवती नन्दा का ननिहाल माना जाता है इसलिए ग्रामीणों द्वारा प्रति वर्ष भगवती नन्दा के उषाडा गाँव आगमन पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। पूर्व प्रधान प्रदीप बजवाल ने बताया कि भगवती नन्दा के उषाडा गाँव आगमन पर ग्रामीणों में भारी उत्साह बना हुआ है तथा हर वर्ष भगवती नन्दा की विदाई भावुक क्षणों के साथ की जाती है। इस मौके पर पूर्व कनिष्ठ प्रमुख दर्शनी पंवार, पूर्व प्रधान लखमा देवी, अधिवक्ता आनन्द बजवाल, सरपंच देखरेख समिति राजेन्द्र सिंह बजवाल, वन पंचायत सरपंच देवेन्द्र बजवाल, दिनेश बजवाल महिला मंगल दल अध्यक्ष सुलोचना देवी, मनीषा बजवाल, आलोक बजवाल, हरेन्द्र बजवाल चन्द्रमोहन बजवाल, भरत सिंह सहित ग्रामीण, विभिन्न देवी – देवताओं के पश्वा व ढोलवादक मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!