उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण बिल पारित होने से राजनीति में महिलाओं की बढ़ेगी भागीदारी : शैलारानी रावत , भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने गुप्तकाशी व सतेराखाल मण्डलों में की बैठक आयोजित

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। केन्द्र सरकार द्वारा लोकसभा व विधान सभा चुनावों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण बिल पारित करने पर भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने गुप्तकाशी व सतेराखाल मण्डलों में बैठकों का आयोजन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र व केन्द्र का आभार व्यक्त किया। दोनों मण्डलों में आयोजित बैठकों में भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने बढ़ – चढकर भागीदारी की। गुप्तकाशी महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रीना अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण बिल पारित होने से महिलाओं को आगामी चुनावों में अधिक भागीदारी रहेगी। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सविता भण्डारी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। जिला महामंत्री किरन शुक्ला ने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण बिल पारित होने से भविष्य में महिलाओं को आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर प्राप्त होगें। जिला पंचायत सदस्य परकण्डी रीना बिष्ट ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण बिल पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया। वही दूसरी ओर सतेराखाल मण्डल की चोपता मंडल में महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दुर्गा करासी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कपर्वाण ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण बिल पारित करने से आगामी चुनावों में महिलाओं को प्रतिनिधित्व करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। जिला पंचायत सदस्य चोपता सुनीता बर्त्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से 33 प्रतिशत आरक्षण बिल पारित हुआ है। जिला पंचायत सदस्य रतूडा शीला रावत ने कहा कि आज महिलायें हर क्षेत्र में उत्कृष्ट दायित्व निभा रही है तथा 33 प्रतिशत आरक्षण बिल पारित होने से महिलाओं की जिम्मेदारियां अधिक बढ़ गयी है। इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद देवशाली , मंडल अध्यक्ष राय सिंह राणा , महामंत्री सुभाष रावत , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुंवारी बर्तवाल , अगस्त मुनि महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मधु भट्ट , सतेराखाल मण्डल अध्यक्ष त्रिलोचन भटट्, महामंत्री अर्जुन सिंह नेगी, प्रियंका करासी, दोनों क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, विभिन्न महिला मंगल दलों के पदाधिकारी व कई दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!