उत्तराखंडगांवधार्मिकरुद्रप्रयाग

भगवती कालीमाई की दिवारा पद यात्रा पहुंची ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ, आस्था और भक्ति का मिलन देख भावुक हुए भक्त

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। कालीमाई पंचगांई समिति कालीमठ व बद्री केदार मन्दिर समिति के सयुंक्त तत्वावधान मे 15 वर्षो बाद आयोजित भगवती कालीमाई की ऐतिहासिक पैदल दिवारा यात्रा के ऊखीमठ पहुँचने पर ग्रामीणो ने  पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। भगवती कालीमाई की दिवारा यात्रा के ऊखीमठ आगमन से आस्था व भक्ति का अनूठा संगम बना हुआ है तथा ग्रामीणो मे भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। भगवती कालीमाई की दिवारा यात्रा जिस क्षेत्र मे अनेक देवी – देवताओ के निशाणो व स्थानीय वाद्य यंत्रो की धुनो के साथ पर्दापण कर रही है उस क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ तथा ग्रामीण भगवती कालीमाई की डोली सहित दिवारा यात्रा मे साथ चल रहे अनेक देवी – देवताओ के निशानो को अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री अर्पित कर क्षेत्र की खुशहाली व विश्व समृद्धि की कामना कर रहे है। इस दौरान भगवती कालीमाई की दिवारा यात्रा ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ पहुंची जहां पर केदारनाथ व बाबा मदमहेश्वर का 15 वर्षो बाद अदभुत मिलन हुआ जिसके साक्षी मौजूद श्रद्धालु बने।

भगवती कालीमाई की दिवारा यात्रा के देर सांय चुन्नी गांव पहुंचने पर ग्रामीणो ने भव्य स्वागत किया। मंगलवार को भगवती कालीमाई की दिवारा यात्रा संसारी , कुण्ड , भीरी , बांसवाडा सहित विभिन्न हिल स्टेशनो का नगर भ्रमण कर ग्रामीणो की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद देगी तथा रात्रि प्रवास के लिए बष्टी गाँव पहुंचेगी। सोमवार मधु गंगा के किनारे बसे पाली सरूणा गाँव मे विद्वान आचार्यो ने ब्रह्म बेला पर पंचाग पूजन के तहत भगवती काली , मदमहेश्वर भगवान , ओकारेश्वर महादेव सहित 33 कोटि देवी – देवताओ का आवाहन कर आरती उतारी तथा ठीक आठ बजे दिवारा यात्रा अग्रिम पड़ाव के लिए रवाना हुई तथा सलामी , मंगोलचारी , मंगोली , ब्राह्मणखोली , डगवाडी , भटवाडी सहित विभिन्न गावो का भ्रमण कर श्रद्धालुओ की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया तथा श्रद्धालुओ ने लाल – पीले वस्त्र अर्पित कर मनौती मांगी। देर सांय भगवती कालीमाई की दिवारा यात्रा के चुन्नी गांव पहुंचने पर ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। कालीमाई पंचगांई समिति कालीमठ के अध्यक्ष लखपत सिंह राणा ने बताया कि भगवती कालीमाई की दिवारा यात्रा के ऊखीमठ आगमन से ग्रामीणो मे भारी उत्साह बना हुआ है तथा हर गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। महामंत्री सुरेशानंद गौड़ ने बताया कि मंगलवार को भगवती कालीमाई की दिवारा ऊखीमठ क्षेत्र से विदा होकर बांसवाडा क्षेत्र मे पर्दापण करेगी। इस मौके पर ओकारेश्वर मन्दिर के वरिष्ठ पुजारी शिव शंकर लिंग, नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण , मधु गंगा ग्रुप एम डी खुशहाल सिंह नेगी, मन्दिर समिति सदस्य विनीत पोस्ती , वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डी एस भुजवाण, सभासद प्रदीप धर्म्वाण, पूर्व प्रधान राय सिंह धर्म्वाण, भगवती देवशाली, योगेंद्र देवशाली,पंडित कालिका प्रसाद, पुजारी सतीश गौड़, हरीश गौड़, दिनेश गौड़, जयप्रकाश सेमवाल, ऋषिराम भट्ट , वेदपाठी विश्व मोहन जमलोकी ,दिलवर असवाल, बलवीर राणा ,राकेश राणा, मोहन सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत , कुलदीप रावत , प्रबल सिंह राणा , महेंद्र सिंह राणा , अरविन्द राणा , सुदर्शन राणा , बलवन्त रावत, पवन राणा सहित ऊखीमठ क्षेत्र के विभिन्न गावो गांवो के सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!