अटल उत्कृष्ट राईका गुप्तकाशी का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न, समाज में उच्च पदों पर आसीन विद्यालय के पूर्व छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
अटल उत्कृष्ट राईका गुप्तकाशी का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न,
समाज में उच्च पदों पर आसीन विद्यालय के पूर्व छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
गुप्तकाशी। विकासखंड ऊखीमठ के पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज गुप्तकाशी के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज गुप्तकाशी में आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्यअतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला, एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया।


कार्यक्रम शुभारंभ अवसर पर छात्राओं ने मां शारदेय वंदना व स्वागत गान प्रस्तुत किया। वहीं कार्यक्रम में विद्यालयी छात्राओं द्वारा लोक संस्कृति को लेकर कार्यक्रम जीतू बगड़वाल, ओ टूवा बेलन, मांगल गीत तथा मोबाइल के बढ़ते प्रचलन को लेकर नाट्य कला प्रस्तुत की इसके साथ ही कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं आमंत्रित अतिथियों के द्वारा विद्यालय की पत्रिका ” द ब्लूमिंग माइंड ” का विमोचन भी किया गया, पत्रिका में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा लिखे गए लेख, कविताएं, कहानियां एवं विद्यालय का इतिहास वर्णन किया गया है।
कार्यक्रम में विशेष आकर्षण विद्यालय के पूर्व छात्र छात्राओं जो कि वर्तमान में समाज में विभिन्न विभागों, राजनीति एवं क्षेत्रों में उच्च पदों पर आसीन हैं तथा समाज में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे जिनमें एसपी जेलर अभिलाष गैरोला, पुलिस निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी, डॉ मोनिका सजवान, महिमा नौटियाल, संध्या सेमवाल, क्लब रिट्रीट सीईओ ज्योति बगवाड़ी, त्रिभुवन चौहान सहित विभिन्न पूर्व छात्रों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा निर्मित मंदिर प्रतिरूप की कलाकृतियां एवं कपड़ों से निर्मित वस्त्र सहित साज सज्जा की प्रदर्शनी भी लगाई गई।


कार्यक्रम में पहुंची मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि समाज में सही दिशा दिखाने का मार्ग विद्यालय है, विद्यालय ही हमें समाज में आगे बढ़ने के लिए मार्ग प्रशस्त करता है, उन्होंने कहा कि विद्यालय में पठन पाठन के साथ सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियां होनी आवश्यक हैं, जिस से बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है।
ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला ने कहा कि हमारे गुरु हमें समाज में बढ़ने का ज्ञान देते हैं हर बच्चे को गुरु का सम्मान करना चाहिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट ने कहा कि अटल उत्कृष्ट राईका गुप्तकाशी के छात्र छात्राएं सदेव शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहते हैं उन्होंने सभी गुरुजनों को बेहतरीन शैक्षणिक माहौल बनाने हेतु शुभकामनाएं दी।
विद्यालय प्रधानाचार्य सुबोध सेमवाल ने सभी आगंतुक अतिथि का कार्यक्रम में पहुंचने हेतु आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पंकज भट्ट ने किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गुप्तकाशी विशेश्वर देवी, खंड शिक्षा अधिकारी अतुल सेमवाल, पीटीए अध्यक्ष वंशीधर सेमवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्वेता पांडेय, पूर्व जिला पस गणेश तिवारी, पूर्व कनिष्क प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल, भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन जमलोकी, मंडल अध्यक्ष किरन शुक्ला, विनोद देवशाली, भगत सिंह कोटवाल, बिपिन सेमवाल, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश प्रतिनिधि मदन रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष गुप्तकाशी चुन्नी लाल शर्मा, ओमप्रकाश गोस्वामी, विनोद शुक्ला, मनोज पांडेय , सुभाष अन्थवाल, अंकित राणा, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय शिक्षक , एवं अभिभावक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



