उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

नरकोटा में सम्राट होटल के समीप स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति घायल, उपचार के लिए बेस अस्पताल भेजा

नरकोटा में सम्राट होटल के समीप स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति घायल, उपचार के लिए बेस अस्पताल भेजा

रुद्रप्रयाग। जनपद के नरकोटा में सम्राट होटल के समीप एक स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान वाहन में व्यक्ति सवार बताया जा रहा है, जिसमें एक व्यक्ति के हाथ में हल्की चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने DDRF, SDRF और 108 एंबुलेंस सेवा को तत्काल मौके के लिए रवाना किया। घायल को उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया है।

रुद्रप्रयाग जनपद में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार दोपहर करीब 3 बजकर 23 मिनट पर नरकोटा स्थित सम्राट होटल के समीप एक स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को मिली। सूचना SEOC के माध्यम से कॉलर राजेश कुमार द्वारा दी गई। सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए DDRF, SDRF और 108 एंबुलेंस सेवा को आवश्यक राहत एवं बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर रवाना किया। हादसे के समय वाहन में व्यक्ति सवार बताए जा रहे थे।

हादसे में एक व्यक्ति के हाथ पर हल्की चोट लगने की जानकारी सामने आई है। घायल को उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया है। राहत एवं बचाव टीमों ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। फिलहाल वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। दुर्घटना किस परिस्थिति में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पहाड़ी जनपद में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं एक बार फिर सुरक्षित यातायात और सतर्क वाहन संचालन की जरूरत को रेखांकित कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!