रुद्रपयाग में प्रशासन के हत्थे चढ़ा एक फर्जी डॉक्टर, रेडियोलॉजिस्ट बता कर रहा था अल्ट्रासाउंड

रुद्रपयाग में प्रशासन के हत्थे चढ़ा एक फर्जी डॉक्टर, रेडियोलॉजिस्ट बता कर रहा था अल्ट्रासाउंड
रुद्रप्रयाग। नागरासू क्षेत्र में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड जांच किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्वयं को चिकित्सक बताने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह स्थानीय लोगों की पत्नियों की गर्भावस्था के दौरान अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड जांच कर रहा था।
पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, संदिग्ध दवाइयां और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी होटल व अस्थायी ठिकानों पर रुककर चोरी-छिपे यह गतिविधि कर रहा था। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 69 वर्षीय उदय सिंह निवासी झांसी के रूप में हुई है, जो खुद को बीएएमएस चिकित्सक बताता था, लेकिन उसके पास अल्ट्रासाउंड संचालन से संबंधित कोई वैध अनुमति नहीं पाई गई।
मामले में पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त समिति गठित कर जांच शुरू कर दी गई है।



