उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

चंद्रापुरी गबनी गांव में जनरल स्टोर में लगी, करोड़ों का सामान नष्ट

चंद्रापुरी गबनी गांव में जनरल स्टोर में लगी, करोड़ों का सामान नष्ट,

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ हाइवे पर चंद्रापुरी के समीप गबनी गांव में स्थित जनरल स्टोर में बीती रात भीषण आग लगा जाने से करोड़ों का सामान नष्ट हो गया है। घटना की सूचना मिलते पुलिस व फायर की टीम मौके पर पहुंची।

दिनांक 19-01-2026 को नेगी जनरल स्टोर स्थान गबनीगांव, जो कि चंद्रापुरी से लगभग 3–4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, में आग लगने की घटना घटित हुई है।
उक्त घटना में दुकान के साथ-साथ दो वाहन भी आग की चपेट में आ गए। सूचना प्राप्त होते ही अग्निशमन विभाग द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर आग पर नियंत्रण का कार्य किया गया। इस दौरान रिन्यू जल ऊर्जा कुण्ड के कर्मचारियों द्वारा वाहनों के माध्यम से जल आपूर्ति में सहयोग प्रदान किया गया।
वर्तमान में स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है। किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। आवश्यकतानुसार स्थिति का आकलन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!