उत्तराखंडक्राइमखास खबरेंगांवफटाफट ख़बरेंराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

जनरल स्टोर की दुकान से तीन पेटी अवैध शराब बरामद, आबकारी विभाग की टीम ने की कार्यवाही

सौंराखाल में जनरल स्टोर की दुकान से तीन पेटी अवैध शराब बरामद
आबकारी विभाग की टीम ने की कार्यवाही

रुद्रप्रयाग। जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर आबकारी विभाग मुस्तैदी से जुटा हुआ है। कुछ लोग ग्रामीण क्षेत्रों में जनरल स्टोर की दुकानों में अवैध शराब की बिक्री कर रहे हैं, जिस कारण क्षेत्र का महौल खराब हो रहा है। ऐसे में इन लोगों के खिलाफ आबकारी विभाग सख्ती से कार्यवाही कर रहा है।

बता दें कि इन दिनों जनपद के ग्रामीण इलाकों में शराब माफियाओं का आतंक बना हुआ है। ये लोग गांव-गांव में शराब पहुंचाकर माहौल को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं, जिस कारण ग्रामीण इलाकों में शराबी आतंकियों का हो-हल्ला मचा रहता है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनरल स्टोर के दुकानदार भी शराब बेचने में लगे हैं। ऐसे में आबकारी विभाग भी इन शराब माफियाओं की धर-पकड़ कर कार्यवाही अमल में ला रहा है। आबकारी निरीक्षक लालू राम ने बताया कि भरदार पट्टी में अवैध शराब बेचने की शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद आबकारी विभाग की टीम सौंराखाल में एक संदिग्ध व्यक्ति की दुकान पर तलाशी ली। संदिग्ध व्यक्ति ललित सिंह राण पुत्र सबल सिंह राणा की जनरल स्टोर की दुकान से टीम को तीन पेटी अवैध शराब की बरामद हुई। उक्त व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का चेकिंग अभियान जारी रहेगा। टीम में आबकारी निरीक्षक लालू राम, उप आबकारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद मैठाणी, प्रधान आबकारी सिपाही बीना, शुभम असवाल, बंटी, प्रमोद, धर्मेन्द जगवाण शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!