तरसाली में बाधित केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने कार्य जारी.…..

तरसाली में बाधित केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने कार्य जारी.…..
रूद्रप्रयाग/फाटा। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तरसाली के समीप कल देर सांय पहाड़ी से चट्टान टूट जाने से बाधित हो गया है। राजमार्ग पर दोनो ओर तीर्थ यात्री राजमार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग फाटा तरसाली में कल सायं को भारी बारिश के कारण चट्टान खिसकने से लगभग 80 मीटर लंबा एवं 60 मीटर ऊंचे पहाड़ी से बोल्डर व मलवा आने से राजमार्ग आवागमन हेतु अवरुद्ध हो गया था। जिसे खोलने के कार्य विगत गुरुवार देर सायं को ही शुरू कर दिया ज्ञाब्थ। लेकिन सायं अंधेरा एवं धुंध होने व पहाड़ी से बोल्डर गिरने से यात्रा मार्ग खोलने का कार्य रोक दिया गया था।
राजमार्ग विभाग द्वारा उक्त बंद सड़क मार्ग को आवाजाही हेतु सुचारू करने के लिए सुबह से ही कार्य शुरू कर दिया गया है जिसमें दोनों ओर से जेसीबी मशीनों द्वारा मलवा हटाने का कार्य जारी है। जिसमें तीन मशीनों द्वारा कार्य किया जा रहा है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि देर सांय तरसाली में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चट्टान टूट जाने से बाधित हो गया था, जिसे कल सांय से खोलने का कार्य किया जा रहा। आज सुबह भी इस स्थान पर तीन मशीनों द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि मार्ग को आवागमन हेतु कल तक ही सुचारू किया जा सकेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, तहसील एवं जिला प्रशासन तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की देखरेख में सड़क मार्ग को खोलने का कार्य किया जा रहा है।



