उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

घोड़े खच्चर संचालकों का विरोध प्रदर्शन, 31 जुलाई की आपदा के सात माह बाद भी मुआवजे की राशि वितरित न होने से नाराज

ऊखीमठ। केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर 31 जुलाई को आई आपदा में प्रभावित घोड़े खच्चर सचालको को आपदा के सात माह गुजर जाने के बाद भी मुआवजे की राशि वितरित न होने से नाराज घोड़े खच्चर संचालको ने अखिल भारतीय किसान सभा तथा मजदूर संघ ट्रेड यूनियन के सयुंक्त वैनर तले तहसील परिसर मे प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया। प्रदर्शन के दौरान उपजिलाधिकारी को सात सूत्रीय ज्ञापन भेजकर आपदा प्रभावितो को उचित मुआवजा देने की मांग की। तहसील प्रशासन द्वारा घोड़े खच्चर संचालको को एक सप्ताह के भीतर मुआवजा वितरित होने का आश्वासन मिलने के बाद ही घोड़े खच्चर संचालको का गुस्सा शान्त हुआ।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत केदार घाटी के दर्जनो गांवो के सैकड़ो घोड़े खच्चर संचालक तहसील परिसर मे एकत्रित हुए तथा अखिल भारतीय किसान सभा व मजदूर संघ ट्रेड यूनियन के वैनर तले सभा मे तब्दील हुए। सभा को सम्बोधित करते हुए घोड़ा खच्चर ट्रेड यूनियन संरक्षक अवतार नेगी ने कहा कि अगस्त मे स्वीकृत आपदा राशि का सात माह बाद भी वितरित न होना आपदा प्रभावितो की अनदेखी है जिससे बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जारी की गई प्रभावितों की लिस्ट भी न्याय संगत नहीं है। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत ने कहा कि आपदा के सात माह बीत जाने के बाद भी आपदा की राशी वितरित न होना आपदा प्रभावितो के साथ सरासर अन्याय है। गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष बसन्ती रावत ने कहा कि एक तरफ शासन – प्रशासन आपदा प्रभावितो को आपदा राशि वितरित करने की कोरी घोषणा कर रही है दूसरी तरफ आपदा प्रभावित मुआवजा पाने के लिए दर – दर भटकने के लिए विवश बना हुआ है। निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य गुप्तकाशी गणेश तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार व प्रशासन आपदा राशि वितरित करने मे भेदभाव कर रही है। सीटू जिला महामंत्री बीरेन्द्र गोस्वामी ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अन्तर्गत 31 जुलाई के आपदा प्रभावित सभी वर्गो के आपदा प्रभावितो को उचित मुआवजा नही दिया गया तो आन्दोलन को और गति दी जायेगी। इस मौके पर किसान सभा जिलाध्यक्ष अषाड़ सिंह धिरवाण, जिला उपाध्यक्ष दौलत सिंह रावत, जसपाल लाल, दयाल सिंह, सुरेन्द्र पुष्वाण, पवन गंवाणी, दिनेश पुरोहित,  प्रेम सिंह, जगत सिंह, प्रकाश सिंह, बलवीर सिंह, विनोद सिंह, नरेन्द्र सिंह, दिलवर सिंह सहित विभिन्न गांवो के सैकड़ो आपदा प्रभावित मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!