उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

ऊखीमठ : नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों ने ली  पद व गोपनीयता की शपथ

ऊखीमठ। नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदो को उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदो के पदभार ग्रहण करते ही नगर पंचायत के अन्तर्गत विकास कार्यो को गति मिलेगी।

शपथ ग्रहण समारोह मे सभी वार्डो के ग्रामीणो ने बढ़ – चढ़कर भागीदारी की। शपथ ग्रहण समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि ग्राम पंचायत व नगर पंचायत विकास की प्रथम सीढी है इसलिए नगर पंचायत के चहुंमुखी विकास एकता व सामूहिक पहल से हो सकता है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे देश व प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा नगर पंचायतो के नवनिर्वाचित पदाधिकारी यदि केन्द्र व प्रदेश सरकारो का सहयोग करते है तो नगर पंचायतो के अन्तर्गत विकास कार्यो को गति मिलने के साथ नगर पंचायतो के सर्वांगीण विकास सम्भव है। उन्होने कहा कि तोडी डाली – काकडागाड निर्माणाधीन मोटर मार्ग का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है तथा शीध्र मोटर मार्ग को यात्रा मार्ग के रूप मे विकसित किया जायेगा तथा नगर क्षेत्र ऊखीमठ व केदारनाथ विधानसभा के अन्तर्गत विभिन्न विकास कार्यो को गति देने की पहल की जा रही है। नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने सभी जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन भावनाओ के अनुरूप विकास कार्यो को गति दी जायेगी तथा ऊखीमठ नगर क्षेत्र को तीर्था व पर्यटन नगरी के रूप मे विकसित करनी की सामूहिक पहल की जायेगी। नवनिर्वाचित सभासद बलवीर पंवार ने कहा कि नगर क्षेत्रान्तर्गत फैली हर समस्या के निराकरण के लिए सामूहिक पहल होनी चाहिए। सभासद प्रदीप धर्म्वाण, सरला देवी व पूजा देवी ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर पूर्व प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत, गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष बसन्ती रावत, सामाजिक कार्यकर्ता खुशहाल नेगी, प्रधान संगठन निवर्तमान ब्लॉक संरक्षक सन्दीप पुष्वाण, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट, पूर्व सभासद प्रमोद नेगी , बलवन्त रावत, दुर्गा देवी, धनानन्द मैठाणी, महावीर सिंह नेगी , रणजीत रावत, डा0 कैलाश पुष्वाण, नवदीप नेगी , पूर्व प्रधान मदन सिंह नेगी , सुरेन्द्र पुष्वाण, महिला मंगल दल अध्यक्ष मिथला देवी,  राजेन्द्र धर्म्वाण, रमेश चन्द्र सेमवाल, आशीष राणा, उमा धर्म्वाण, अजय कुमार, कुलदीप, परमवीर, बिहारी लाल, गोल्डी परासर, यशवीर रावत सहित नगर पंचायत के अधिकारी – कर्मचारी व विभिन्न वार्डो के ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!