
गुप्तकाशी। केदारघाटी सोशियल आर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में 28 वाँ सांस्कृतिक, खेल एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा गढ़वाली कुमाऊनी भाषा पर आधारित गीत, नाटक तथा भजन प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया गया।
केदारघाटी सोशियल आर्गनाइजेशन गुप्तकाशी द्वारा हर वर्ष 25 दिसंबर को खेल, सांस्कृतिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम में स्कूली सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में 14 विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें विद्या मंदिर ऊखीमठ एवं अटल उत्कृष्ट इंटर कालेज गुप्तकाशी के बीच टाई हुआ जिसमें प्रथम स्थान विद्या मंदिर ऊखीमठ ने प्राप्त किया जिन्हें ग्यारह हजार रुपए व ट्रॉफी दी गई , द्वितीय विजेता अटल उत्कृष्ट इंटर कालेज गुप्तकाशी को इक्यावन सौ रुपए व ट्रॉफी प्रदान की गई ,तृतीय स्थान प्राप्त डा जैक्सवीन स्कूल गुप्तकाशी को इक्कतीस सौ रुपए एवं ट्रॉफी तथा इसके साथ ही अन्य सभी विद्यालयों को सांत्वना राशि ग्यारह सौ प्रदान की गई। वहीं कार्यक्रम में कैरम प्रतियोगिता में 15 प्रतिभागियों ने आवेदन किया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी, प्राचार्य आयुर्वैदिक फार्मेसी विद्यापीठ डॉ. हर्षवर्धन बैंजवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य रा.ई का. गुप्तकाशी सुबोध सेमवाल, काशी विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पुजारी शिवलिंग, सहित पहुंचे अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य गुप्तकाशी गणेश तिवारी ने कहा कि संस्कृति से जुड़े आयोजनों से बच्चे अपनी संस्कृति से रूबरू होते हैं, इस तरह के मंचों से कई खेल प्रतिभाएं निखर के सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि गत 28 वर्षों से केएसओ द्वारा शतरंज और कैरम प्रतियोगिताएं आयोजित कर क्षेत्र की कई प्रतिभाओं को मंच देती है। उन्होंने बताया कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों से युक्त गुप्तकाशी में बड़े स्तर पर इस तरह के सांस्कृतिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन अपने आप में गर्व की बात है। प्राचार्य आयुर्वैदिक फार्मेसी विद्यापीठ डॉ. हर्षवर्धन बैंजवाल ने कहा कि खेल का महत्व संघर्ष में है। हार और जीत सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि ऑर्गेनाइजेशन की संपूर्ण टीम को धन्यवाद।
कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य रा.ई का. गुप्तकाशी सुबोध सेमवाल ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह की सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं से व्यक्ति शारीरिक रूप से सशक्त होता है। वही कार्यक्रम से पूर्व केएसओ की टीम द्वारा सभी अतिथियों तथा सम्मानित व्यक्तियों का बैच अलंककरण कर माल्यार्पण भी किया गया। केएसओ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोस्वामी ने कहा कि समापन दिवस पर लॉटरी के माध्यम से एक विजेता प्रतिभागी को स्कूटी भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा लॉटरी सिस्टम से स्कूटी दी जाएगी।उन्होंने सभी सम्मानित अतिथि एवं दर्शकों का आभार प्रकट किया। केएसओ के संरक्षक मनोज पांडे ने कहा कि गत 28 वर्षों से गुप्तकाशी क्षेत्र में शतरंज , कैरम एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन कर नई जागृति पैदा की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतिवर्ष इस तरह का आयोजन किया जाता है। इस दौरान सामाजिक , लोक कला, शिक्षा ,धार्मिक एवं चिकित्सा क्षेत्र के कई विशिष्ट प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख श्वेता पांडेय, निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य कविल्ठा सोमेश्वरी देवी, जागर गायिका लीला देवी, डॉ जैक्सवीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी के प्रबंधक लखपत राणा, वेद प्रकाश जमलोकी, पंकज भट्ट, कमल रावत, धीरेंद्र भंडारी, नितिन जमलोकी, विपिन सेमवाल, माधव कर्नाटकी, रवि पांडे, प्रदीप सेमवाल, प्रदीप पुजारी, वेंकट रमन सेमवाल, प्रेम गोस्वामी, धर्मेश नौटियाल समेत केएसओ के सदस्य एवं सैकड़ो दर्शक मौजूद रहे।




