उत्तराखंडगांवधार्मिकफटाफट ख़बरें

उनियाणा में आयोजित पाण्डव नृत्य का दुर्योधन वध एवं पाण्डव अस्त्र – शस्त्र विसर्जन के साथ हुआ समापन

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत उनियाणा में 12 वर्षों बाद आयोजित पाण्डव नृत्य का समापन दुर्योधन वध व पाण्डवों के अस्त्र – शस्त्र विसर्जित के साथ हो गया है । पाण्डव नृत्य के समापन अवसर पर पाण्डव पश्वाओ व धियाणियो की आंखे छलक उठी। पाण्डव नृत्य के आयोजन से मदमहेश्वर घाटी का वातावरण भक्तिमय रहा तथा मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न गांवों के सैकड़ों ग्रामीणो ने पाण्डव नृत्य में शामिल होकर पुण्य अर्जित किया व पाण्डव नृत्य में युगों से चली आ रही पौराणिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक परम्पराओं का निर्वहन किया गया।

पाण्डव नृत्य के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि केदार घाटी मे पाण्डव नृत्य की परम्परा द्वापर युग से है तथा पाण्डव नृत्य के आयोजन से क्षेत्र मे खुशहाली बनी रहती है। उन्होने कहा कि पाण्डव नृत्य के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रो का वातावरण भक्तिमय बना रहता है तथा ग्रामीणो आपसी सौहार्द देखने को मिलता है। पूर्व प्रमुख फते सिंह रावत ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान आपसी मिलन के त्यौहार होते है। पाण्डव नृत्य कमेटी अध्यक्ष प्रकाश पंवार ने बताया कि मदमहेश्वर घाटी के उनियाणा गाँव में 12 वर्षों बाद 2 दिसम्बर से पाण्डव नृत्य का शुभारंभ किया गया है तथा पाण्डव नृत्य में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य अर्जित किया। पाण्डव नृत्य कमेटी सचिव देवेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि कुन्ती कमला देवी, श्रीकृष्ण अर्जित सिंह, युधिष्ठिर अशोक सिंह, अर्जुन जीतपाल सिंह, भीम महावीर सिंह, नकुल राय सिंह, सहदेव देवेन्द्र सिंह, नकार्जुन इन्द्र सिंह, भबरीक प्रबल सिंह, तिलबिल बिक्रम सिंह, हनुमान गजपाल सिंह, द्रोपती भीमराज सिंह, सुभद्रा कुवर सिंह, फुलारी गुडडू सिंह, नन्दूमौर भूपेन्द्र सिंह गौरा कुमारी गौरा, नागार्जुनी कुवर सिंह, वासुदत्ता प्रबल सिंह, भबरीकी सुभाष सिंह, तिलबिली शिशुपाल सिंह, घसेरी पंकज तथा विजय सिंह द्वारा क्षेत्रपाल पश्वाओ की भूमिका अदा की गयी।

पाण्डव नृत्य कमेटी कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि पाण्डव नृत्य में पाण्डवों के अस्त्र – शस्त्र पाण्डव चौक लाना, नगर भ्रमण, गंगा स्नान, घटोत्कच वध, पंय्या डाली आगमन, गैंडा कौथिग सहित अनेक परम्पराओं का निर्वहन किया गया। निवर्तमान प्रधान महावीर ने पाण्डव नृत्य के निर्विघ्न सम्पन्न होने पर मदमहेश्वर घाटी के जनमानस का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर निवर्तमान प्रधान प्रेमलता पन्त ,वन पंचायत सरपंच जीतपाल सिंह पंवार , महिला मंगल दल अध्यक्ष अरूणा देवी ,यशपाल पंवार , भाजपा मण्डल महामंत्री दलवीर नेगी, राकेश धिरवाण ,संजय मनवाल सहित दर्जनो गांवो के सैकड़ो दर्शक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!