उत्तराखंडखेलगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

सूर्योदय स्पोर्ट्स क्लब पैंज ने जय मां सिंह भवानी स्पोर्ट्स क्लब खुमेरा को हराकर जीता फाइनल

सूर्योदय स्पोर्ट्स क्लब पैंज ने जय मां सिंह भवानी स्पोर्ट्स क्लब खुमेरा को हराकर जीता फाइनल

गुप्तकाशी। केदारघाटी के ग्राम सभा खुमेरा में जय मां सिंह भवानी स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में 6 जनवरी से ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। जिसमें क्षेत्र की 60 क्रिकेट टीमों ने प्रतिभाग किया। एक माह तक चले इस टूर्नामेंट में आज फाइनल मुकाबला जय मां सिंह भवानी क्रिकेट क्लब ख़ुमेरा और सूर्योदय स्पोर्ट्स क्लब पैंज के बीच खेला गया। जिसमें बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर पैंज ने खुमेरा को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

शुक्रवार को जय मां सिंह भवानी स्पोर्ट्स क्लब खुमेरा के तत्वाधान में आयोजित टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला  जय मां सिंह भवानी क्रिकेट क्लब ख़ुमेरा और सूर्योदय स्पोर्ट्स क्लब पैंज के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर खुमेरा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 15 ओवर के मुकाबले में 5 विकेट खोकर 122 रन बनाए जिसमें हिमांशु पंवार ने 62 रन और विपिन राणा ने 22 रन की पारी खेली। वहीं गेन्दबाजी में जगमिंदर ने तीन और मोहित ने एक विकेट हासिल किए। मुकाबले में 123 रनों का पीछा करने उत्तरी पैंज की टीम ने 14 ओवर में सात विकेट खोकर 123 रनों को लक्ष्य हासिल कर मैच को जीत लिया। पैंज की ओर से मोहित राणा ने 65 व देवेंद्र ने 25 रनों की परी खेली, गेन्दबाजी में सत्येंद्र 3 विकेट ओर अशोक ने 2 विकेट हासिल किए। फाइनल मुकाबले में पैंज की टीम ने 3 विकेट से जीत हासिल की। फाइनल मैच में बेहतरीन खेल प्रदर्शन पर मोहित राणा को मैंन ऑफ़ द मैच दिया गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल प्रदर्शन पर जगमिंदर को मैंन ऑफ़ द सीरीज दी गई। समापन अवसर पर विजेता टीम सूर्योदय स्पोर्ट्स क्लब पैंज को इक्यावन हजार रुपये इनामी राशि व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को पच्चीस हज़ार रुपए व ट्रॉफी प्रदान की गई।

फ़ाइनल मुकाबले के समापन अवसर पर क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष सचिन नेगी व उपाध्यक्ष पवन राणा ने सभी खेल प्रेमियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर महिला मंगल दल अध्यक्ष श्रीमती कल्पना देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा दिनेश उनियाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष केदारनाथ देव प्रकाश सेमवाल, सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन चौहान, समाजसेवी नितिन जमलोकी, निवर्तमान ग्राम प्रधान पैंज संदीप पुष्पाण, पूर्व प्रधान जामू उमेंद्र रमोला, सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेश नौटियाल, उमेश नेगी , जोशी, धर्म सिंह नेगी, भूपेंद्र नेगी, शशि मेहरा, पंचम सिंह नेगी, मनीष नेगी, चंद्रकांत, भुवन, विपिन, हिमांशु, प्रियांशु, कृष सहित क्लब के पदाधिकारी, अतिथि, ग्रामीण एवं दर्शक गण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!