उत्तराखंडगांवधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

 मां अनुसूया पहुंची सिंह भवानी मंदिर खुमेरा, केदारघाटी में भक्तों की पूछ रही कुशलक्षेम 

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। जनपद चमोली के दशोली ब्लॉक के खल्ला गांव के ग्रामीणो की अराध्य देवी सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा कोरखी गांव से भावुक क्षणो के साथ विदा होकर विभिन्न पड़ावों पर स्थानीय श्रद्धालुओ को आशीर्वाद देते हुए रात्रि प्रवास के लिए देर सांय सिंह भवानी मन्दिर खुमेरा पहुंच गयी है। सती शिरोमणी अनसूया देवी खल्ला गांव की रथ डोली देवरा यात्रा के खुमेरा गांव पहुंचने पर ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा व भगवती के जयकारो से भव्य स्वागत किया। सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा कल अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी तथा विभिन्न पड़ावों व गांवो का भ्रमण कर भक्तो की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद देगी।

51 वर्षो बाद सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा के केदार घाटी आगमन से केदार घाटी का पग – पग भक्तिमय बना हुआ है। शनिवार को कोरखी (ब्यूंग) निवासी बिशम्बर दत्त उनियाल व मनोरमा देवी उनियाल के घर पर देवरा यात्रा के साथ भ्रमण पर निकले विद्वान आचार्यो ने ब्रह्म बेला पर पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजाये समपन्न कर भगवती अनसूया, बाबा केदार, भगवती सिंह वाहिनी सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओ का आवाहन कर आरती उतारी तथा सती शिरोमणी अनसूया की रथ डोली देवरा यात्रा ने कोरखी गांव के विभिन्न तोको का भ्रमण कर श्रद्धालुओ को आशीर्वाद दिया तथा ग्रामीणो ने लाल – पीले वस्त्र सहित अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री अर्पित कर भगवती की देवरा यात्रा को भावुक क्षणो के साथ विदा किया। श्री सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा ने कोरखी ,ब्यूगगाड सहित विभिन्न पड़ावों का भ्रमण कर भक्तो की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया तथा स्थानीय व्यापारियो व ग्रामीणो ने भगवती अनसूया सहित देवरा यात्रा मे साथ चल रहे अनेक देवी – देवताओ के निशाणो की पूजा – अर्चना व दर्शन कर विश्व कल्याण व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की । देर सांय देवरा यात्रा के मां सिंह भवानी  मन्दिर खुमेरा पहुंचने पर ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। देवरा यात्रा समिति अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह नेगी ने बताया देवरा यात्रा सिद्धपीठ कालीमठ, भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओकारेश्वर मन्दिर मे तीर्थ दर्शन व केदार घाटी के विभिन्न गांवो का भ्रमण करने के बाद बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होगी । इस मौके पर खल्ला गांव के प्रधान कमल सिंह नेगी , देवरा यात्रा संरक्षक बुद्धि सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष अरविन्द बिष्ट, आचार्य डा0 शेखर तिवारी , आशुतोष बिष्ट, मनोज बिष्ट, सुबोध बिष्ट, जीतेन्द्र बिष्ट, राहुल बिष्ट, हरेन्द्र बिष्ट, मुकेश बिष्ट , राकेश तिवारी , सतेन्द्र बिष्ट, अशोक बिष्ट, राजेन्द्र सिंह नेगी , अंशु बिष्ट, अवधेश बिष्ट, नितीन बिष्ट, कल्याण सिंह बिष्ट, चन्द्र प्रकाश तिवारी, विपिन बिष्ट, रवि बिष्ट, गौरव तिवारी , अभिषेक तिवारी सहित ब्यूग, कोरखी , खुमेरा गांवो के जनप्रतिनिधि व सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!