उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागसुरक्षा

रुद्रप्रयाग पुलिस साइबर अपराधों के प्रति आम जनमानस सहित स्कूलों में पहुंचकर चला रही जागरुकता कार्यक्रम।

रूद्रप्रयाग। जनपद पुलिस द्वारा आम जनमानस को  साइबर अपराधों के प्रति जागरुक निरंतर जागरूक किया जा रहा है। एसपी रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस के स्तर से आम जनमानस को निरन्तर साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

शनिवार  को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग मनोज नेगी व प्रभारी साइबर सेल पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग निरीक्षक राकेश कुमार द्वारा सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज बेलनी रुद्रप्रयाग में छात्र-छात्राओं तथा स्कूल के स्टाफ को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरुकता माह के तहत साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी दी गयी। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं व विद्यालय स्टाफ को साइबर अपराध की प्रकृति, प्रकार एवं बचने के उपाय, डिजिटल के इस समय में साइबर अपराधी विभिन्न माध्यमों जैसे डिजिटल अरेस्ट, फर्जी वीडियो कॉलिंग, फिशिंग लिंक, बैंकिंग फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, कॉल मर्ज, सोशल मीडिया हैकिंग इत्यादि तरीकों से ठगने की जानकारी दी गयी। किसी भी अज्ञात व्यक्ति के कॉल, मैसेज या भेजे गये लिंक पर विश्वास न करने, अपने बैंक विवरण, ओ.टी.पी. या व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करने की जानकारी दी गई। इस दौरान जनहित हेतु प्रचलित विभिन्न पोर्टल जैसे सिटिजन पोर्टल, उत्तराखण्ड पुलिस एप, साइबर क्राइम पोर्टल आदि की जानकारी सहित आपातकालीन महत्तपूर्ण नम्बर यथा 112, 1930, 1098 की जानकारी देकर आज मिली जानकारी को अपने घर, परिवार, आस-पास रहने वाले लोगों को भी बताने हेतु बताया गया। तदोपरान्त सभी को साइबर हस्त पुस्तिका और साइबर जागरुकता पम्पलेट वितरित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!