उत्तराखंडरुद्रप्रयाग

नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, युवा मोर्चा ने निकाली बाईक रैली

रुद्रप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महावीर पवार का भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस से पहले जनपद रुद्रप्रयाग की सीमा खांखरा में पहुंचने पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल दमाऊं के साथ फूल मालाओं से नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। साथ ही संगम बाजार, बेलणी पुल से मुख्य बाजार में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
वहीं रुद्रप्रयाग भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा संगम बाजार से मुख्य बाजार होते हुए पार्टी कार्यालय गुलाब राय तक बाइक रैली निकाली गई ।
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष महाबीर पंवार ने कहा कि मुझे भारतीय जनता पार्टी रुद्रप्रयाग के जिला अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर में राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला संगठन व सभी पदाधिकारियो एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए बहुत बहुत धन्यबाद देता हूँ, साथ ही उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य पार्टी और सगठन की मजबूती के लिए कार्य करना है।

रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी , केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत तथा जिला पंचायत अध्यक्ष अमर देई शाह ,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल , पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कपरवान, वाचस्पति सेमवाल, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, शकुंतला जगवाण, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ममता नौटियाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुंवरी बर्त्वाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास डिमरी, उपाध्यक्ष आशीष नौटियाल सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!