केदारनाथ धाम में शीतकाल की पहली बर्फवारी हुई शुरू
पुननिर्माण के कार्य हुए प्रभावित

गुप्तकाशी। ग्यारवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद की पहली बर्फवारी शुरू हो गई है। धाम में बर्फवारी होते ही निचले क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है।
बता दें कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फवारी शुरू हो चुकी है।
वहीं मौसम में परिवर्तन हो जाने से हिमालय के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फवारी जारी है, हिमालयी क्षेत्रों में बर्फवारी से केदारघाटी में जन जीवन प्रभावित हो गया है बारिश से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है, स्थानीय ग्रामीण गर्म अलाव की ओर जाते नजर आ रहे हैं।
केदारनाथ धाम में द्वितीय चरण के पुननिर्माण के कार्य प्रगति पर हैं, बर्फवारी हो जाने से पुननिर्माण के कार्यों पर इसका असर पड़ा है , धाम में बर्फवारी से तापमान में भारी गिरावट हो गई है,
वहीं धाम में मौजूद समय मे कार्यदायी संस्थाओं के मजदूर रह रहे हैं। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से धाम में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।



