पोस्मार्टम के बाद शवों को किया गया परिजनों के सुपुर्द।
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ स्थित गरुड़चट्टी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद मृतक सात शवों का बुधवार को जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद सभी शवों को संबंधित क्षेत्रों के लिए भेजा गया। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में सभी शव रुद्रप्रयाग से भेजे गए।
केदारनाथ से हेलीकॉप्टर द्वारा मंगलवार देर सांय तक सभी सात शव जिला चिकित्सालय लाए गए। यहां डॉक्टरों की एक टीम ने सातों शवों का पोस्टमार्टम किया। सुबह दस बजे करीब 57 वर्षीय पायलट अनिल सिंह निवासी महाराष्ट्र का शव आर्यन हेलीकॉप्टर के जरिये रुद्रप्रयाग गुलाबराय मैदान से दिल्ली के लिए भेजा गया। जबकि दोपहर बाद अन्य छह शवों को भी संबंधितों के घर के लिए भेजा गया। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया गया कि मृतकों के परिजन हरिद्वार और जौलीग्रांट में पहुंच गए हैं। सुबह से पुलिस और राजस्व विभाग की एक टीम इस कार्य में जिला अस्पताल में तैनात रही। इधर, उप जिलाधिकारी सदर अर्पणा ढौंडियाल ने बताया कि सभी शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद उनके घरों के लिए भिजवा दिया गया है।
जांच के लिए पहुंची DGCA की टीम,
बुधवार को डीजीसीए की टीम ने केदारनाथ पहुंचकर घटना की प्रारंभिक जानकारी ली। आने वाले एक दो दिन में डीजीसीए की टीम हेलीकॉप्टर हादसे की व्यापक रिपोर्ट लेगी, साथ ही जांच करेगी। टीम गरुड़ चट्टी क्षेत्र का निरीक्षण करेगी, ओर एयर रूट ओर मौसम का अपडेट लेगी। डीजीसीए की टीम हेलीकॉप्टर के रखरखाव, संचालन, मौजदा स्थिति इत्यादि को लेकर जानकारी लेगी। अंत मे डीजीसीए द्वारा सभी हेली कम्पनियों के साथ वार्ता की जाएगी।
Back to top button
error: Content is protected !!