उत्तराखंड

पीएम मोदी के केदारनाथ आगमन की तैयारियों जोरों पर, 10 क्विटल फूलों से सजा केदारनाथ मंदिर

दीवाली से पहले जगमग हुई केदारपुरी

सोनप्रयाग-केदारनाथ रोप-वे का होगा शिलान्यास।
रुद्रप्रयाग।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केदारनाथ आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है। केदारनाथ मंदिर को 10 क्विंटल गेंदे सहित अन्य फूलों से सजाया जा रहा है, जबकि मंदिर परिसर से दो सौ मीटर आगे तक बैरिकेटिंग की जा रही है। चार दिनों से डीएम मयूर दीक्षित भी केदारनाथ धाम में तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुरक्षा गार्ड भी धाम पहुंच गये हैं।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केदारनाथ धाम आगमन को लेकर जिला प्रशासन व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है। प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों के मद्देनजर प्रदेश के आला अधिकारी केदारनाथ धाम पहुंचने लगे हैं। इसके साथ ही पीएमओ के सुरक्षा अधिकारियों का भी धाम में पहुंचना शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर केदारनाथ धाम पहुंचकर दर्शन और पूजन करेंगें तथा 9 बजे सोनप्रयाग-केदारनाथ रोप-वे का शिलान्यास करने के बाद 9 बजकर 10 मिनट पर शंकाराचार्य समाधि के दर्शन करेंगे। इसके बाद 9 बजकर 25 मिनट पर मंदाकिनी आस्था पथ का निरीक्षण करने के साथ ही मजदूरों से बातचीत करेंगे और फिर पीएम मोदी 9 बजकर 45 मिनट पर सरस्वती आस्था पथ का निरीक्षण करेंगे और यहां भी मजदूरों से मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात प्रधानमंत्री हेलीकाॅप्टर से बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे । यह पीएम मोदी का छठवां दौरा है और वे केदारनाथ धाम सहित केदारनाथ घाटी के चहुंमुखी विकास के लिए नयी सौगात देने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!